सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two human traffickers from Bihar were caught while trying to take four children to Punjab.

Mirzapur News: चार बच्चों को पंजाब ले जा रहे बिहार के दो मानव तस्कर पकड़े गए

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two human traffickers from Bihar were caught while trying to take four children to Punjab.
विज्ञापन
मिर्जापुर। सीमांचल एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान आरपीएफ की टीम ने चार बच्चों को पंजाब और पानीपत लेकर जा रहे मानव तस्करी के दो आरोपियों को पकड़ा। आरोपी हेमंत कुमार निवासी अररिया बिहार और अलखू पंडित निवासी मधेपुरा बिहार को मानव तस्करी विरोधी इकाई टीम को सौंपा गया। बच्चों को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया।
Trending Videos

आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि ऑपरेशन आहट के अंतर्गत महिलाओं, बच्चों की सुरक्षा, बाल मजदूरी, मानव तस्करी की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान ट्रेन नंबर- 12487 सीमांचल एक्सप्रेस की जनरल कोच में पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर के बीच चार नाबालिग बच्चों को दो व्यक्तियों के साथ संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पूछताछ में पता चला कि बच्चों को पंजाब में चावल पैकिंग और पानीपत में निर्माण कार्य के लिए मजदूरी का लालच देकर ले जाया जा रहा था। ट्रेन के मिर्जापुर स्टेशन आने पर आरपीएफ ने सभी बच्चों और दोनों आरोपियों को उतारकर पोस्ट लाया गया। जहां बच्चों को भोजन कराकर काउंसलिंग की गई। तलाशी में आरोपियों से टिकट, नकद धनराशि और मोबाइल फोन बरामद हुए। टीम ने दोनों के खिलाफ मानव तस्करी की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed