{"_id":"69ac7fbe5f1c81e7ac034ba4","slug":"over-one-lakh-people-travelled-by-roadways-buses-on-holi-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-149778-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: होली पर रोडवेज बसों से एक लाख से ज्यादा ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: होली पर रोडवेज बसों से एक लाख से ज्यादा ने किया सफर
विज्ञापन
मिर्जापुर रोडवेज बस अड्डा पर खड़ी बसें इंतजार करजे यात्री, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। होली पर मिर्जापुर रोडवेज की बसों में रिकॉर्ड लोगों ने यात्रा की। करीब एक लाख नौ हजार 827 यात्रियों ने रोडवेज बसों को सफर के लिए चुना। इससे रोडवेज को 85 लाख रुपये का राजस्व मिला।
अब त्योहार के बाद काम पर लौटने का सिलसिला शुुरू हो चुका है जिससे दोबारा निगम को लाभ मिलेगा। पिछले साल के मुताबिक इस साल 12.33 हजार रुपये का फायदा हुआ है।
लंबी दूरी पर रोडवेज बसों का संचालन न होने से परिवार के साथ होली मनाने के लिए जब प्रवासियों ने घर जाने की तैयारी शुरू की तो उनके पास चुनिंदा साधन ही थे। निजी बस और ट्रेन।
28 फरवरी से सात मार्च तक एक लाख से ज्यादा यात्रियों ने रोडवेज बसों में सफर किया। साेनभद्र 40 तो प्रयागराज मार्ग पर 45 बसें चलाई गई। मार्ग पर सबसे अधिक यात्रियों ने यात्रा किया है। दूसरे नंबर पर वाराणसी की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या रही।
कानपुर 6 व लखनऊ के लिए 9 बसों का संचालन किया गया था। सभी रूटों पर होली से पहले व अभी तक यात्रियों की संख्या उमड़ी रही। जिससे रोडवेज को 2025 से इस साल 12.33 हजार रुपये ज्यादा का फायदा हुआ है। संवाद
Trending Videos