सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The municipality passed a budget with savings of Rs 25 lakh.

Mirzapur News: नगर पालिका ने पारित किया 25 लाख रुपये की बचत का बजट

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The municipality passed a budget with savings of Rs 25 lakh.
लालडिग्गी ​स्थित नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में उप​स्थित अध्यक्ष, सभास
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालडिग्गी के नगर पालिका परिषद के सभागार में शनिवार को बोर्ड की वर्ष 2026- 27 की बजट बैठक हुई। इसमें 25 लाख रुपये बचत का बजट प्रस्ताव पारित किया गया। आय 178.75 करोड़ रुपये रहा तो कुल व्यय 178.50 करोड़ का प्रस्तुत किया गया।
Trending Videos

नगरपालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरवानी ने बजट के आय-व्यय और अंतिम अवशेष का विस्तृत ब्योरा पेश किया। अध्यक्ष ने कहा कि बजट के माध्यम से वित्तीय वर्ष में नगर के विभिन्न विकास कार्यों को गति दी जाएगी। बजट का उपयोग जलापूर्ति व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, नगर पालिका कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सेवाओं के साथ-साथ शहर के विकास कार्यों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर के तालाबों और प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण, पार्कों के उन्नयन और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा पालिका की सेवाओं के डिजिटलीकरण, कार्यशैली में अनुशासन और प्रबंधन में सुधार का सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिला है। संचालन अधिशासी अधिकारी जी लाल ने किया। इस अवसर पर कर निर्धारण अधिकारी रीता विक्रम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed