सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of poisoning, resident of Prayagraj, arrested

Mirzapur News: प्रयागराज का रहने वाला जहरखुरानी का आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of poisoning, resident of Prayagraj, arrested
जहरखुरानी का आरोपी राजेंद्र भारती उर्फ राजू । स्रोत-जीआरपी
विज्ञापन
-आरोपी पर जीआरपी मिर्जापुर और प्रयागराज में 21 प्राथमिकी दर्ज है
Trending Videos

मिर्जापुर। आरपीएफ और जीआरपी टीम ने मिर्जापुर के मालगोदाम के पास से शुक्रवार को मोबाइल और नशीली गोली के साथ जहरखुरानी के आरोपी राजेंद्र भारतीय उर्फ राजू को पकड़ा है। आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि मिर्जापुर-लखनऊ मेला स्पेशल ट्रेन-04113 से यात्रा कर रहे एक ही परिवार के छह लोग जहर खुरानी का शिकार बनाया गया। इसी क्रम में आरपीएफ और जीआरपी ने विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें एक संदिग्ध व्यक्ति यात्रियों को विश्वास में लेकर पानी पिलाने की कोशिश करता दिख रहा है। पहचान राजेंद्र भारती उर्फ राजू निवासी लेहड़ी, थाना मेजा, प्रयागराज के रूप में की गई। जीआरपी प्रभारी राघवेंद्र सिंंह ने बताया कि मालगोदाम के पास से राजेंद्र को पकड़ा गया। उसके पास से मोबाइल और नौ प्रतिबंधित नशीली गोली और 2510 रुपये नकद बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed