सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Athletes shine in volleyball, kabaddi and powerlifting at 3 day competition in Mirzapur by Adani Foundation

मिर्जापुर में खेल का महाकुंभ: तीन दिवसीय प्रतियोगिता हुई संपन्न, 215 पावरलिफ्टर्स खिलाड़ियों ने दिखाया दम

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 13 Feb 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार

अदाणी फाउंडेशन और क्षेत्रीय खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 9 से 11 फरवरी तक जिला स्तरीय सीनियर पुरुष-महिला वालीबॉल, कबड्डी एवं पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। विभिन्न टीमों और 215 पावरलिफ्टर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों ने दम दिखाया।

Athletes shine in volleyball, kabaddi and powerlifting at 3 day  competition in Mirzapur by Adani Foundation
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अदाणी फाउंडेशन और क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मिर्जापुर के संयुक्त तत्वावधान में मिर्जापुर थर्मल एनर्जी की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) की पहल के तहत आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय सीनियर पुरुष/महिला वॉलीबॉल, कबड्डी एवं पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हो गया। नौ से 11 फरवरी 2026 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, भिस्खुरी पहाड़ी मिर्जापुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों और खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

Trending Videos

Athletes shine in volleyball, kabaddi and powerlifting at 3 day  competition in Mirzapur by Adani Foundation
जिला स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

प्रथम दिवस (नौ फरवरी) – वालीबॉल प्रतियोगिता
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्यामसुन्दर केशरी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, मिर्जापुर द्वारा किया गया।

पुरुष वर्ग (आठ टीमों की सहभागिता):
मेड़िया ने एस.एन. पब्लिक स्कूल को 25-24 से हराया।
जिगना ने आमघाट को 21-06 से पराजित किया।
घरवासपुर ने होलवापुर को 21-14 से हराया।
अदलपुरा ने भवैया को 25-10 से हराया।
सेमीफाइनल में जिगना ने मेड़िया को 25-17 से हराया।
अदलपुरा ने घरवासपुर को 26-24 से हराया।
फाइनल में अदलपुरा ने जिगना को 15-09, 15-13 से पराजित कर खिताब जीता।

महिला वर्ग (आठ टीमों की सहभागिता):
मवैया ने तुलापुर को 21-02 से हराया।
मेड़िया ए ने मोर्चाचर को 21-05 से हराया।
घरवासपुर ने मेड़िया बी को 21-12 से हराया।
एस.एन. पब्लिक स्कूल ने स्टेडियम को 24-22 से हराया।
सेमीफाइनल में मवैया ने मेड़िया को 21-12 से हराया।
 घरवासपुर ने एस.एन. पब्लिक स्कूल को 15-05 से हराया।
फाइनल में मवैया ने घरवासपुर को 21-16, 21-14 से पराजित कर चैंपियनशिप जीती।

विज्ञापन
विज्ञापन

Athletes shine in volleyball, kabaddi and powerlifting at 3 day  competition in Mirzapur by Adani Foundation
खिलाड़ियों ने दिखाया दम - फोटो : अमर उजाला

द्वितीय दिवस (10 फरवरी) – कबड्डी प्रतियोगिता
मुख्य अतिथि राम विलाश यादव, समाज कल्याण अधिकारी, मिर्जापुर द्वारा उद्घाटन किया गया।

पुरुष वर्ग (आठ टीमों की सहभागिता):
जगापट्टी ने पुलिस लाइन को 40-11 से हराया।
चौसा ने विन्ध्याचल को 24-20 से हराया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम ने आमघाट को 17-07 से हराया।
पड़रा ने मझवां को 16-04 से हराया।
सेमीफाइनल में जगापट्टी ने चौसा को 18-10 से हराया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम ने पड़रा को 19-18 से हराया।
फाइनल में जगापट्टी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को 24-20 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती।

महिला वर्ग (आठ टीमों की सहभागिता):
कोन ब्लॉक ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को 19-06 से हराया।
मॉडल इंटर कॉलेज रूदौली ने जगापट्टी को 35-10 से हराया।
विन्ध्यज्ञान पब्लिक स्कूल ने आमघाट को 21-18 से हराया।
मिनी स्टेडियम चुनार ने कमासिन को 27-17 से हराया।
सेमीफाइनल में मिनी स्टेडियम चुनार ने विन्ध्यज्ञान को 10-05 से हराया।
मॉडल इंटर कॉलेज रूदौली ने कोन ब्लॉक को 25-18 से हराया।
फाइनल में मिनी स्टेडियम चुनार ने मॉडल इंटर कॉलेज रूदौली को 23-07 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

Athletes shine in volleyball, kabaddi and powerlifting at 3 day  competition in Mirzapur by Adani Foundation
खिलाड़ियों ने दिखाया दम - फोटो : अमर उजाला

तृतीय दिवस (11 फरवरी) – पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता
प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि निर्मला राय, उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया।
पावरलिफ्टिंग में कुल 215 खिलाड़ियों (150 पुरुष एवं 65 महिला) ने भाग लिया। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को किट वितरित की गई।

बता दें कि तीनों दिवस विजेता एवं उपविजेता टीमों/खिलाड़ियों को क्रीड़ा अधिकारी, अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह पटेल द्वारा सम्मानित किया गया। स्थानीय खेल प्रेमियों एवं नागरिकों ने की इस पहल की सराहना की और इसे खेल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed