फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Banyan tree falls on house; woman and two young children injured.

Mirzapur News: घर पर गिरा बरगद का पेड़, महिला और दो मासूम घायल

Fri, 10 Jul 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Banyan tree falls on house; woman and two young children injured.
चकिया कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में बुधवार रात एक विशाल बरगद का पेड़ टिनशेड के मकान पर गिर गया। हादसे में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि मलबे में दबकर एक महिला और उसके दो मासूम बच्चे घायल हो गए। तीनों का चकिया स्थित संयुक्त चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी गुल्लू राम टिनशेड के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। इन दिनों उनकी 25 वर्षीय बेटी वंदना भी अपने दो बच्चों के साथ मायके आई हुई थी। बुधवार रात करीब आठ बजे अचानक मकान के बगल में खड़ा बरगद का पेड़ घर पर गिर पड़ा, जिससे टिनशेड और दीवारें ढह गईं। घर के अंदर मौजूद वंदना, उसकी एक वर्षीय बेटी अनन्या और तीन वर्षीय बेटा बिट्टू मलबे में दब गए।
विज्ञापन

पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ की टहनियां हटाकर तीनों को बाहर निकाला और तत्काल चकिया स्थित संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार वंदना के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दोनों बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। हादसे में मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। गृहस्थी का सामान और अनाज भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया, जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। ग्राम प्रधान नंदकुमार पाल ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। राजस्व टीम ने मौके का निरीक्षण कर क्षति का आकलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed