फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Motorcyclist critically injured after being hit by a car.

Mirzapur News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल

Fri, 10 Jul 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist critically injured after being hit by a car.
सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कंदवा चौराहे के पास बृहस्पतिवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। धमीना गांव निवासी 21 वर्षीय विमलेश बाइक से कंदवा स्थित अपने घर लौट रहा था। कंदवा चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचते ही सैयदराजा की ओर से आ रही एक कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों और दुकानदारों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। क्षेत्राधिकारी (सदर) देवेंद्र कुमार ने बताया कि घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। टक्कर मारने वाली कार की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed