{"_id":"6a4fd2288d86e9b835044ea7","slug":"video-special-secretary-of-board-of-revenue-offers-prayers-sarnath-temple-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजस्व परिषद की विशेष सचिव ने सारनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व परिषद की विशेष सचिव ने सारनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन, VIDEO
राजस्व परिषद की विशेष सचिव व पूर्व में जिले की जिलाधिकारी रहीं दिव्या मित्तल ने बृहस्पतिवार को विंध्य धाम और कछवां के लरवक स्थित सारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में अतिक्रमण हटाकर जनसहयोग से मंदिर का सुंदरीकरण कराया गया था। इसमें सरकारी धन खर्च नहीं हुआ। बताया कि नए कलेक्ट्रेट भवन का लंबित प्रस्ताव अब अंतिम प्रक्रिया में है और जल्द ही जिले को आधुनिक कलेक्ट्रेट भवन मिलने की उम्मीद है। कछवां क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनका भी हालचाल लिया। इसके बाद विशेष सचिव दिव्या मित्तल ने कलेक्ट्रेट परिसर के लिए सिटी विकास खंड के चंदईपुर स्थित भूमि का भी निरीक्षण किया। भूमि की नापजोख के बाद उन्होंने वहां के लोगों से जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट के एनआईसी में अपर जिलाधिकारी व टाउन प्लानर आदि के साथ बैठक कर कलेक्ट्रेट के निर्माण की योजना के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। कुछ बिंदुओं पर उन्होंने स्पष्ट जानकारी मांगी। कहा कि इसके बाद भूमि पर विचार किया जाएगा। विशेष सचिव ने कहा कि उनका प्रयास है कि कलेक्ट्रेट ऐसी जगह बने, जहां कि वादकारी आसानी से पहुंच सकें। लोग अपनी फरियाद लेकर भी अधिकारियों तक पहुंच सकें। कलेक्ट्रेट में न्यायालय भी होते हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि यह आम जनता की पहुंच में रहे। उन्होंने नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से भेंट की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।