फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   beat up young woman and her mother following a dispute over the phone

Mirzapur News: फोन पर विवाद के बाद मंगेतर ने युवती और उसकी मां को पीटा

Mon, 13 Jul 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
beat up young woman and her mother following a dispute over the phone
राजगढ़। क्षेत्र के एक गांव की युवती के घर में घुसकर प्रेमी ने युवती और उसकी मां की पिटाई कर दी। इससे नाराज युवती ने राजगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की युवती को मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से प्रेम हो गया था। दोनों के परिजनों की रजामंदी से शादी तय हो गई थी। दो महीने बाद नवंबर में शादी होनी थी। शादी तय होने के बाद युवक और युवती के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी।
विज्ञापन

शनिवार को युवक मंगेतर से मोबाइल पर बात कर रहा था। बातचीत के दौरान किसी बात पर वह नाराज हो गया और मोबाइल पर ही गाली देने लगा। इसके बाद वह बाइक से होने वाली पत्नी के घर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय घर के अन्य सदस्य बाहर गए थे और घर में केवल युवती और उसकी मां थीं।घर पहुंचते ही युवक घर में घुस गया और पत्नी की पिटाई करने लगा।
बीच-बचाव करने पहुंची युवती की मां को भी उसने लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही युवक घर से निकलकर बाइक से फरार हो गया।

युवती और उसकी मां ने राजगढ़ थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed