सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chitrakoot will be developed on the lines of Ayodhya, places related to Lord Ram: Dr. Mohan Yadav

अयोध्या की तर्ज पर होगा चित्रकूट, प्रभु राम से संबंधित स्थलों का विकास: डॉ. मोहन यादव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot will be developed on the lines of Ayodhya, places related to Lord Ram: Dr. Mohan Yadav
विज्ञापन
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वामी अड़गड़ानंद के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
Trending Videos


सक्तेशगढ़, मिर्जापुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम पहुंचकर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। आश्रम में एक घंटे से अधिक समय तक रुके रहे। मुख्यमंत्री ने सत्संग हॉल में संतों और श्रद्धालुओं को संबोधित किया। कहा कि मध्य प्रदेश में चित्रकूट सहित भगवान राम से संबंधित स्थलों का विकास अयोध्या की तर्ज पर किया जाएगा। सत्संग के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं और नगर निगमों में गीता भवन का निर्माण कार्य भी जारी है। कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों को पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है।
---------
आपको देखा तो लगा कि भगवान मिल गए: मोहन
उज्जैन में 2028 के महाकुंभ मेला की सफलता के लिए स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

सक्तेशगढ़ के परमहंस आश्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव का हेलिकॉप्टर दोपहर 2:18 पर उतरा। इसके बाद उन्होंने 30 मिनट अतिथि कक्ष में विश्राम किया। उसके बाद स्वामी अड़गड़ानंद महाराज जी से आशीर्वाद लिया l महाराज से कहा कि आपको देखा तो लगा कि भगवान मिल गए।इसके बाद वह प्रवचन हाल में कहा कि स्वामी जी का आशीर्वाद हमारे तथा हमारे सरकार पर बना रहे। 2028 में उज्जैन में महाकुंभ मेले का आयोजन होने जा रहा है। इसमें स्वामी जी का आशीर्वाद उन पर बना रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन नगरी को व्यापार और उद्योग की दृष्टि से भी विकसित किया जा रहा है। एयरपोर्ट हेलिकॉप्टर के सेवाओं के साथ धार्मिक और तीर्थाटन को नई ऊंचाई देने जा रहा है। आने वाले समय में उज्जैन नगरी ही नहीं बल्कि जबलपुर, मैहर आदि जगह जगह पर सांस्कृतिक औद्योगिक और वैश्विक पहचान का केंद्र बनेगा, तभी पूरी दुनिया सनातन धर्म का वैभव देखेगी। इसके पूर्व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। शाम 4:15 बजे उनका हेलिकॉप्टर मध्य प्रदेश के लिए उड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
मुख्यमंत्री के आने के पहले सतर्क रहे पुलिस अधिकारी
सक्तेशगढ़ के आश्रम परिसर में मुख्यमंत्री के आने की सूचना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी , अपर आयुक्त डा. विश्राम यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed