सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gonda smuggler arrested with ganja worth Rs 55 lakh

Mirzapur News: 55 लाख के गांजे के साथ गोंडा का तस्कर गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gonda smuggler arrested with ganja worth Rs 55 lakh
विज्ञापन
मिर्जापुर। अहरौरा पुलिस ने रविवार को हिनौता स्थित सुरभी शोध संस्थान के पास से 55 लाख के 115 किलो गांजे के साथ विनोद कुमार पांडेय निवासी गोंडा को गिरफ्तार किया। कार और पिकअप को सीज किया गया।
Trending Videos

सीओ ऑपरेशन शिखा भारती ने बताया कि थानाध्यक्ष अहरौरा अजय कुमार मिश्र ने रविवार को हिनौता स्थित सुरभी शोध संस्थान के पास से कार सवार गांजा तस्कर विनोद कुमार पांडेय निवासी विमौर थाना नगर जनपद गोंडा को गिरफ्तार किया। कार में एक बोरे में रखे 25 किलो गांजे व पिकअप से तीन बोरो में रखे 90 किलो गांजा बरामद किया। पिकअप चालक मौके से भाग गया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पिकअप और कार में गांजा छिपाकर ओडिशा से गोंडा जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। वह कार में आगे-आगे निगरानी करते हुए चल रहा था। पीछे एक साथी पिकअप ले कर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed