सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Condemned the lathicharge on Congress workers

Mirzapur News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा की

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Condemned the lathicharge on Congress workers
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। इस दाैरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने कहा कि 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव करने गए कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया।
Trending Videos

प्रदेश की सरकार गरीब किसान मजदूर विरोधी है। इस सरकार में जनता त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मिर्जापुर में हाउस अरेस्ट कर दिया गया। मनरेगा बचाओ संघर्ष समिति की कोआर्डिनेटर अर्चना चौबे ने कहा कि यह सरकार सदैव गरीबों के विपरीत काम करती है। यह तानाशाहीपूर्ण रवैये काे दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय दुबे ने कहा कि बीजेपी सरकार सिर्फ उद्योगपतियों की सरकार है। इस दाैरान गणेश दत्त पाठक, कपिल कुमार सोनकर, जनार्दन पांडेय, मनीष दुबे, नरेश चौधरी माैजूद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed