{"_id":"69976a191cabfd29800dd44d","slug":"teliani-and-narghat-will-be-rejuvenated-with-rs-3-crore-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-148992-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तीन करोड़ से तेलियानी और नारघाट का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तीन करोड़ से तेलियानी और नारघाट का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन
वंदन योजना के तहत नगर पालिका नगर के तेलियानी घाट और नारघाट का कायाकल्प कराएगी। दोनों घाटों पर तीन करोड़ से विकास कार्य होंगे। नगर पालिका परिषद डीपीआर तैयार कर रही है।
नगर के बरियाघाट व नारघाट प्रमुख गंगाघाट हैं। बरियाघाट पर तीन घाट हैं। दाएं तरफ मर्दाना घाट, बीच में जनाना घाट और बायी ओर तेलियानी घाट है। इसमें तेलियानी घाट से सटे दोनों घाट की स्थिति अच्छी हैं लेकिन तेलियानी घाट जर्जर अवस्था में है। घाट पर संकरी सीढ़ी पर सिल्ट है। सावन में इन घाटों से ही कांवड़िए गंगाजल भरते हैं। इसके अलावा यहां डाला छठ, तीज, करवा चौथ, गणेश चौथ पर महिलाओं की भीड़ उमड़ती है। यही स्थिति नारघाट की भी है। यहां पर स्नान का स्थान जर्जर हो गया है। नगर पालिका परिषद के अभियंता विपिन मिश्रा ने बताया कि प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। शीघ्र ही कार्य शुरू होगा।
मिर्जापुर। मर्दाना घाट पर स्थित अखाड़े का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए भी प्रस्ताव में व्यवस्था करने को कहा गया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि अभी भी छोटे बच्चे और युवा प्रतिदिन अखाड़े में आते हैं। साथ ही पितृपक्ष में पिंडदान करने वालों की सुविधा के लिए भी कक्ष या स्थान की व्यवस्था प्रस्ताव में करने का निर्देश दिया गया है।
Trending Videos