{"_id":"6a74e43b4f7daf80f502c3ae","slug":"cylinder-supply-to-125-lakh-people-could-be-halted-if-e-kyc-is-not-completed-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-158899-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ई-केवाईसी न कराने पर 1.25 लाख लोगों की रुक सकती है सिलिंडरों की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ई-केवाईसी न कराने पर 1.25 लाख लोगों की रुक सकती है सिलिंडरों की आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। तेल कंपनियों ने ईधन गैस उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने के लिए 15 अगस्त तक का समय दिया है। इसके बाद भी जिनका ई- केवाईसी नहीं होगा तो उनकी आपूर्ति बाधित हो सकती है।
जिले में विभिन्न तेल कंपनियों के कुल 5.48 लाख उपभोक्ता पंजीकृत हैं। जो 50 गैस वितरकों के माध्यम से सिलिंडर प्राप्त करते हैं। इसमें अकेले इंडियन ऑयल के के ही 3.15 लाख गैस उपभोक्ता हैं। बाकी अन्य कंपनियों जैसे भारत गैस, हिंदुस्तान पेट्रोलियम आदि के उपभोक्ता हैं। इन सभी को ई-केवाईसी करानी है। हालांकि इंडेन के 3.15 लाख में से वर्तमान में मात्र 88 हजार उपभोक्ताओं ने ही ई-केवाईसी नहीं कराई है। इसी प्रकार अन्य एजेंसियों के भी 37 हजार उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। कंपनियों ने सभी उपभोक्ताओं को सूचना जारी कर ई-केवाईसी कराने को कहा है। कहा है कि 15 अगस्त तक हर हाल में अपना ई-केवाईसी करा लें। उनका कहना है कि जो उपभोक्ता पहले ही ई-केवाईसी करा चुके हैं, उनको दोबारा कराने की आवश्यकता नहीं है। कंपनियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या कार्रवाई होगी। इंडियन आयल के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार वर्मा का कहना है कि सभी उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। इसके लिए 15 अगस्त तक की तिथि तय की गई है। सभी उपभोक्ताओं से आग्रह है कि वे निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी अवश्य करा लें।