फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fifth merit list released for KB College following increase in seats.

Mirzapur News: सीट वृद्धि के बाद केबी काॅलेज में पंचम वरीयता सूची जारी

Fri, 07 Aug 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fifth merit list released for KB College following increase in seats.
मिर्जापुर। केबी पीजी काॅलेज में बीए व बीएससी गणित प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए सीट में बढ़ोतरी के बाद बृहस्पतिवार को पंचम वरीयता सूची जारी कर दी गई। इसमें पुराने फार्म के आवेदक शामिल हैं। प्रवेश केवल दो दिन सात व आठ अगस्त को होगा।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो. आरके द्विवेदी ने बताया कि बीए में सभी आवेदक अर्ह हैं। उनका प्रवेश एनसीसी कार्यालय में होगा। इसी प्रकार बीएससी गणित के लिए भी सभी आवेदक अर्ह हैं। उनका प्रवेश जंतु विज्ञान विभाग में होगा। प्रवेश के लिए आवेदक को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के अंकपत्र व प्रमाणपत्र की मूल प्रति, स्थानांतरण प्रमाणपत्र की मूल प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाना अनिवार्य है। दिव्यांग वर्ग के आवेदकों को सीएमओ का मेडिकल प्रमाणपत्र की मूल प्रति लाना अनिवार्य है। सभी आवेदकों को प्रवेश के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है। केंद्रीय बोर्ड के आवेदकों को अपना माइग्रेशन प्रमाणपत्र मूल रूप में लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed