फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Warden made children sweep; transferred from Majhwan Kasturba Vidyalaya.

Mirzapur News: वार्डन बच्चों से लगवा रही थीं झाड़ू, मझवां कस्तूरबा विद्यालय से की गईं संबद्ध

Fri, 07 Aug 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Warden made children sweep; transferred from Majhwan Kasturba Vidyalaya.
मिर्जापुर। राजगढ़ के डढि़या स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन की शिकायत मिलने पर जांच होने तक उनको शिक्षण कार्य के लिए कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय मझवां से संबद्ध कर दिया गया है। आरोप है कि वार्डन बच्चों से झाड़ू लगवा रही थीं।
विज्ञापन

कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय राजगढ़ की कक्षा-9, 10, व 11 की कई छात्राओं ने बृहस्पतिवार को शिकायत की कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय डढ़िया राजगढ़ की वार्डन छात्राओं को प्रताड़ित कर झाड़ू लगवाती हैं। बच्चों से बर्तन साफ कराया जाता है और शौचालय साफ करवाती हैं। भोजन भी मेन्यू के अनुसार नहीं मिलता है व बच्चों को डंडे से मारती हैं और पैर दबवाती हैं। आरोप लगाया कि कुछ छात्राओं का नामांकन मध्य सत्र में काटने के साथ ही अन्य छात्राओं को नाम काटने की धमकी देती हैं। इस शिकायत पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने वार्डन सुनीता कुमारी को प्रकरण की जांच पूरी होने तक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मझवां में शिक्षण कार्य के लिए संबद्ध कर दिया है। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत की जांच के लिए बीईओ पहाड़ी फराह रईस, बीईओ कोन सुनील कुमार को संयुक्त रूप से नामित किया है। बीएसए ने कहा कि जांच अधिकारी यथाशीघ्र मामले की स्थलीय जांच कर साक्ष्य सहित आख्या उनको उपलब्ध कराएंगे। साथ ही स्थलीय जांच के समय शिकायतकर्ता को भी अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए अवसर प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed