{"_id":"6ade5e7b1819c076690dfcef","slug":"diksha-adds-further-luster-to-her-wrestling-legacy-by-winning-a-gold-medal-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-163760-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पहलवानी के विरासत में दीक्षा ने लगाए चार चांद, जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पहलवानी के विरासत में दीक्षा ने लगाए चार चांद, जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
दिक्षा कुमारी। खेल वाली खबर में। -सोशल मीडिया।
- फोटो : doda news
शेरवां। सरसा गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान रविंद्र कुमार की बेटी दीक्षा कुमारी ने सीनियर स्टेट ओपन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। 57 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में उन्होंने यूपी पुलिस की पहलवान दीक्षा तोमर को पटखनी देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने बागपत की कृष्णा कुमारी को शिकस्त दी।
गोरखपुर के सहजनवां स्थित मुरारी इंटर कॉलेज में 24 से 26 अक्तूबर तक होने वाली प्रतियोगिता में दीक्षा की सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी उपलब्धि से परिवार की पहलवानी के विरासत को आगे बढ़ाने की परंपरा को नई उपलब्धि हासिल हुई है। दीक्षा के दादा सियाराम सरसा अखाड़े के नामी उस्ताद और पहलवान रहे हैं। परिवार के शिवकुमार यादव, राजेंद्र यादव और संदीप कुमार भी राष्ट्रीय स्तर के पहलवान हैं, जबकि उनके भाई शुभम खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। दीक्षा ने बताया कि उनका लक्ष्य देश के लिए ओलंपिक चैंपियन बनना है। इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रही हैं।
इनसेट
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दी बधाई
जिले की सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी दीक्षा को मेडल जीतने पर बधाई दी। पूर्व ग्राम प्रधान रवि चौबे, मनोज चौबे, मिठाई लाल यादव, रामाधार यादव, रणजीत पहलवान, श्रीपति पहलवान, चंद्रमा यादव, संतोष कुमार चौबे और अनुराग चौबे समेत क्षेत्र के लोगों ने दीक्षा की उपलब्धि पर हर्ष जताया।
विज्ञापन
2. CHANGELOG