फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Doctor on medico-legal duty; patients being treated by pharmacists.

Mirzapur News: डॉक्टर मेडिको-लीगल ड्यूटी पर, मरीजों का इलाज फार्मासिस्ट के भरोसे हो रहा

Mon, 13 Jul 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Doctor on medico-legal duty; patients being treated by pharmacists.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरकछा में मरीजों के इलाज के लिए बैठे फर्मासिस्ट।- संवाद।
- बारिश में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बढ़े मरीज, मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में हुआ उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। शहर से सटे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरकछा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला फार्मासिस्ट के भरोसे संचालित होता मिला। शासन की प्राथमिकता वाले इस आयोजन के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक मौजूद नहीं थे। चिकित्सक के अभाव में मरीजों को उपचार के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। आसपास के नर्सिंग होम में जाकर इलाज कराना पड़ रहा है।
रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान की गई पड़ताल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरकछा पर चिकित्सक अनुपस्थित मिले। पूछने पर फार्मासिस्ट दिलीप कुमार ने बताया कि उनकी ड्यूटी मेडिको-लीगल कार्य के लिए गुरसंडी में लगी है। उपचार के लिए आने वाले मरीजों में महिलाओं की संख्या अधिक रही, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के बजाय एएनएम ने उपचार किया। स्वास्थ्य केंद्र पर एनएमए सुजीत श्रीवास्तव, एएनएम गीता देवी, छाया सिंह और उषा तिवारी मौजूद रहीं। जिगना और छानबे क्षेत्र के विभिन्न नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 62 मरीजों का उपचार किया गया। पीएचसी विजयपुर सर्रोई में डॉ. अविनाश कुमार ने चार, नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में डॉ. कविता पांडेय ने 16, विरौरा में डॉ. महेंद्र चौधरी ने 13, नरोइया में डॉ. समित ने नौ, बिहसड़ा (कुशहा) में डॉ. शिवम एवं फार्मासिस्ट सिद्धनाथ दुबे ने नौ तथा अकोढ़ी में डॉ. सोनिया दुबे एवं फार्मासिस्ट केशव प्रसाद ने 11 मरीजों का उपचार किया। हलिया क्षेत्र के तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर 133 मरीजों का उपचार किया गया। नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मतवार में चिकित्सक कामेश्वर तिवारी ने 41 मरीजों का उपचार किया। नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुड़पेली में 39 मरीजों का उपचार किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 133 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन


प्रतिक्रियाबरकछा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुरुष चिकित्सक तो हैं, लेकिन महिला चिकित्सक नहीं होने से विशेषकर महिला मरीजों को परेशानी होती है। उपचार के लिए उन्हें या तो एएनएम से इलाज कराना पड़ता है या फिर मिर्जापुर महिला अस्पताल जाना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकित्सक की तैनाती की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

— सुनीता देवी, बरकछा
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला शासन की प्राथमिकताओं में है। ऐसे अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की मौजूदगी होनी चाहिए, लेकिन गुरसंडी में मेडिको-लीगल ड्यूटी लगने से मरीजों को परेशानी होती है। ऐसे अवसरों पर स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की मौजूदगी अनिवार्य की जानी चाहिए।

— सानियां, बरकछा

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरकछा में मरीजों के इलाज के लिए बैठे फर्मासिस्ट।- संवाद।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरकछा में मरीजों के इलाज के लिए बैठे फर्मासिस्ट।- संवाद।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरकछा में मरीजों के इलाज के लिए बैठे फर्मासिस्ट।- संवाद।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरकछा में मरीजों के इलाज के लिए बैठे फर्मासिस्ट।- संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed