सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Educate other women in the group

Mirzapur News: समूह की अन्य महिलाओं को साक्षर करें शिक्षित महिलाएं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Educate other women in the group
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में सोमवार को मेगा सखी दिवस के अवसर पर कार्यशाला आयोजित हुई। इस अवसर पर समूह की महिलाओं व विभिन्न सखियों के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि सीडीओ विशाल कुमार ने कहा कि समूह में जो शिक्षित महिलाएं हैं, वह समूह की अन्य महिलाओं को जो शिक्षित नहीं हैं, शिक्षित करें।
Trending Videos

इस अवसर पर विद्युत सखी, बैंक सखी, समूह सखी आदि सभी प्रकार की सखियों के कार्याें के बारे में समूह की अन्य महिलाओं को जानकारी दी गई। परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होकर महिलाएं आर्थिक प्रगति कर सकती है। डीसी एनआरएलएम रमाशंकर सिंह ने समूह के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रशिक्षकों ने महिलाओं बुनियादी जानकारी दी। इस अवसर पर सरोज पांडेय व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed