सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eid prayers offered with deep reverence people embraced one another to exchange Eid greetings in mirzapur

Eid 2026: अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज, एक दूसरे को गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 21 Mar 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर शहर में इमामबाड़ा स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। 

Eid prayers offered with deep reverence people embraced one another to exchange Eid greetings in mirzapur
Eid 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मिर्जापुर जिले में शनिवार को शांति और सौहार्द के पर्व ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। अकीदत मंदों ने मुल्क के अमन और चैन की दुआ मांगी। 30 दिनों के रोजे के बाद शनिवार को रोजेदारों ने मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की।  

Trending Videos


नगर में इमामबाड़ा स्थित ईदगाह में ईद की नमाज हुई। बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। पूरे क्षेत्र में मेला लगा रहा। खाने-पीने के सामान से लेकर बच्चों के खिलौने तक की दुकानें सजी रही और प्रशासनिक अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल भी चक्रमण करता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; हाईवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टक्कर के बाद बस के अगले हिस्से के उड़े परखच्चे, चालक की मौत, नौ यात्री घायल

इसके साथ ही नगर की शीशे वाली मस्जिद, संकट मोचन, त्रिमुहानी, स्टेशन रोड, गंगाबाई की मस्जिद, कचहरी के पास की मस्जिद, गैवी घाट आदि जगहों की मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह लोगों ने ईद की नमाज अदा की। लोगों को ईद की मुबारकबाद दी और सेवइयां खाई। हंसी-खुशी का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed