सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Even small workers get big positions in BJP.

Mirzapur News: भाजपा में छोटे कार्यकर्ताओं को भी बड़ा पद मिलता है

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Even small workers get big positions in BJP.
बरौंधा कचार ​स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते पार्टी जिलाध्यक
विज्ञापन
मिर्जापुर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज ने कहा है कि भाजपा में छोटे कार्यकर्ताओं को भी बड़ा पद मिलता है। मुझे पार्टी ने जिलाध्यक्ष बनाया है। इसका मैं आभारी हूं। सबके साथ और सहयोग से पार्टी की जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। वे बृहस्पतिवार को अपने जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पत्रकारों से बात कर रहे थे।
Trending Videos

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता का पूरा सम्मान होता है। वे पार्टी को और संगठित व मजबूत करेंगे। यह पूछे जाने पर कि सक्रिय कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। कहा कि कार्यकारिणी में जो भी पदाधिकारी बनाए गए हैं वह सभी दो बार के सक्रिय सदस्य ही हैं।आपराधिक छवि के लोगों को पदाधिकारी बनाने की बात पर कहा कि मेरी जानकारी में नहीं है। फिर भी वे इसे देखेंगे। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने नगर के विकास के बारे में जानकारी दी। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने विकास के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, डीसीबी के विजय वर्मा, भावेश शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed