फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganga's water level continues to rise; vigilance stepped up in riverside areas.

Mirzapur News: गंगा का बढ़ाव जारी, तटवर्ती इलाकों में बढ़ी सतर्कता

Tue, 04 Aug 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level continues to rise; vigilance stepped up in riverside areas.
गंगा में बढ़ाव का बरियाघाट से शाम को लिया गया विहंगम दृश्य।-संवाद।
सुबह दो सेमी प्रति घंटे की दर से बढ़ोतरी, शाम तक घटकर आधा सेमी रह गई
विज्ञापन

मिर्जापुर। गंगा के जलस्तर में दूसरे दिन सोमवार को भी बढ़ाव का सिलसिला जारी रहा। हालांकि, सोमवार को दिन ढलने के साथ जलस्तर बढ़ने की रफ्तार में कम हो गई। सुबह जहां गंगा का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से बढ़ रहा था, वहीं शाम छह बजे तक यह घटकर आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे रह गया।

बाढ़ कंट्रोल रूम के अनुसार, सोमवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 66.720 मीटर दर्ज किया गया। बढ़ाव की रफ्तार कम होने से गंगा किनारे बसे लोगों ने कुछ राहत की सांस ली, लेकिन जलस्तर में लगातार वृद्धि से तटवर्ती क्षेत्रों में चिंता बनी हुई है।प्रशासन की ओर से गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। बरियाघाट के संवेदनशील घाटों पर बाढ़ राहत दल और सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहे। किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed