फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Players learn passing and shooting skills at the netball camp

Mirzapur News: नेटबॉल कैंप में खिलाड़ियों ने सीखे पासिंग और शूटिंग के गुर

Tue, 04 Aug 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Players learn passing and shooting skills at the netball camp
​भिस्कुरी स्पोर्टस स्टे​डियम में नेट बाल प्र​शिक्षण में शामिल ​खिलाड़ी। स्रोत-संवाद
मिर्जापुर। भिस्कुरी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार शाम को नेटबॉल प्रशिक्षण शिविर में 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षक विवेक मिश्रा ने खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को सही तरीके से बॉल पकड़ने और पास देने, तेज फुटवर्क, कोर्ट पर सही पोजिशन बनाने, टीम तालमेल, अटैक और डिफेंस की रणनीति के साथ गोल पोस्ट में सटीक शूटिंग का अभ्यास कराया गया। साथ ही मैच की परिस्थितियों के अनुरूप खेल का अभ्यास कराते हुए नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कोच विवेक मिश्रा ने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास, फिटनेस और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने को कहा। बताया कि तकनीकी कौशल और टीमवर्क में निरंतर सुधार से खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। शिविर में शामिल खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। खेल की तकनीकों को मैदान पर अभ्यास के माध्यम से समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed