{"_id":"6a70e6403295ba0bc007ded6","slug":"womens-protest-against-a-liquor-shop-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-158693-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
गांव में संचालित शराब की दुकान बंद कराने के लिए चुनार तहसील पर प्रदर्शन करती महिलाएं। सोशल मीडि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमों के विपरीत शराब की दुकान संचालित करने का लगाया आरोप
चुनार। थाना क्षेत्र के बसारतपुर गांव में देशी शराब की दुकान के विरोध में सोमवार को दर्जनों महिलाओं ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम अनेग सिंह को दुकान बंद कराने की मांग का ज्ञापन सौंपा।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब की दुकान मोलनापुर के लिए स्वीकृत हुई है, लेकिन संचालन गलत चौहद्दी की भूमि पर चकमिल्की में किया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत है। महिलाओं का कहना है कि शराब की दुकान राष्ट्रीय राजमार्ग से 500 मीटर की दूरी पर होनी चाहिए, जबकि यह मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। उनका आरोप है कि नियमों की अनदेखी करते हुए यहां दिन-रात शराब की बिक्री की जा रही है। महिलाओं ने यह भी कहा कि जिस स्थान पर दुकान संचालित हो रही है, वह राजस्व अभिलेख में चक मार्ग के रूप में दर्ज है।
आरोप है कि दुकान के सामने ग्रामीणों की आस्था से जुड़ा एक मंदिर तथा बगल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा है। उनका आरोप है कि शराब पीने के बाद लोग शीशियां, नमकीन के पैकेट और अन्य कचरा फेंककर गंदगी फैलाते हैं। महिलाओं ने कहा कि दुकान के संचालन से गांव की महिलाओं, बच्चों और बच्चियों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मांग की कि शराब की दुकान को जल्द से जल्द बंद कराया जाए। एसडीएम अनेग सिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर बेबी, प्रियंका, अनीता, बिटटो माला, गुंजा, उर्मिला, मनोरमा, तारा और आशा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।