फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   He took his girlfriend to watch a Dandiya event; an argument broke out over the topic of marriage, leading him to murder her.

Mirzapur News: प्रेमिका को डांडिया दिखाने ले गया, शादी की बात पर हुआ झगड़ा तो कर दी हत्या

Mon, 26 Oct 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
He took his girlfriend to watch a Dandiya event; an argument broke out over the topic of marriage, leading him to murder her.
लालगंज में मृतका कल्पना।
कुएं में फेंका शव, सिर पर पत्थर से वार करने की बात स्वीकारने का पुलिस का दावा
विज्ञापन

लालगंज/मिर्जापुर। लालगंज के जयकर कला गांव में प्रेमी अरुण कोल की शादी तय होने के बाद से उसका प्रेमिका कल्पना (19) से झगड़ा हो गया। अरुण ने प्रेमिका को मनाने के लिए डांडिया घुमाकर ले आया। शादी की बात पर दोनों में फिर विवाद हो गया। अरुण ने सिर पर पत्थर से वार करके हत्या कर दी। शव को कुएं में फेंक दिया।
सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि कल्पना (19) का शव 23 अक्तूबर को गांव के कुएं में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद युवती के पिता उमाकांत कोल की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने युवती के प्रेमी अरुण कोल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीओ लालगंज ने बताया कि पुलिस को जांच में पता चला कि कल्पना और पड़ोस में रहने वाले अरुण के बीच प्रेम संबंध था। आरोपी कल्पना का पट्टीदारी में चाचा भी लगता था। पुलिस ने कॉल डिटेल समेत अन्य जानकारियों को जुटाकर जांच की। इसमें युवती के घर से लापता होने के बाद दोनों के साथ होने की पुष्टि हुई। इसके बाद थानाध्यक्ष लालगंज वेद प्रकाश पांडेय ने चर्की बगरिहा चौराहे के पास से अरुण कोल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में अरुण ने हत्या की बात स्वीकार की। बताया कि दोनों के बीच करीब दो वर्ष से प्रेम संबंध था। उसकी शादी तय हो गई थी और परिवार के लोग शादी के लिए लड़की देखने जाने वाले थे। इस बात से कल्पना नाराज थी। वह शादी के बारे में बातचीत करने के लिए मिलने आई थी। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। अरुण ने कल्पना के सिर पर वार कर हत्या कर दी। शव को छिपाने के लिए कुएं में फेंक दिया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

21 को कल्पना घर नहीं आई, 23 को मिला शव
सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि अरुण की शादी तय होने के बाद 20 अक्तूबर को वह कल्पना को डांडिया दिखाने के लिए कोरांव ले गया था। लौटने के बाद वह उसे घर से 200 मीटर दूर खेत के रास्ते ले गया और बातचीत की। वहां विवाद बढ़ने पर उसने हत्या कर दी। 21 अक्तूबर को कल्पना के नहीं मिलने पर पिता ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 23 अक्तूबर को शव गांव के कुएं में मिला।
अन्य घटनाएं
केस-एक
अप्रैल 2026 : अहरौरा थाना क्षेत्र के बरही गांव में प्रेम प्रसंग के चलते महिला की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आरोपी प्रेमी नागेंद्र ने सक्तेशगढ़ के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

केस-दो
दिसंबर 2025 : कटरा कोतवाली क्षेत्र में धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर सैफ नाम के युवक ने युवती के घर में घुसकर उस पर ब्लेड से हमला कर दिया था। इससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सैफ का शव गंगा में मिला था।


केस-तीन
मई 2026 : पड़री थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी की प्रेमी और उसके दोस्त ने गला घोंटकर और सिर पर पत्थर से मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

लालगंज में मृतका कल्पना।

लालगंज में मृतका कल्पना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed