फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Interviews of 78 beneficiaries for toolkits tomorrow.

Mirzapur News: टूल किट के लिए 78 लाभार्थियों का साक्षात्कार कल

Wed, 22 Jul 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Interviews of 78 beneficiaries for toolkits tomorrow.
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की माटीकला टूलकिट वितरण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पारंपरिक माटीकला कारीगरों के चयन के लिए 23 जुलाई को सीडीओ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में दोपहर 12 बजे से साक्षात्कार होगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। बताया कि चाक के लिए 50 और पगमिल के लिए छह आवेदनों को मिलाकर 78 आवेदन आए हैं। साक्षात्कार के बाद संबंधित लाभार्थियों को संबंधित टूल किट दिया जाएगा। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ने आवेदन करने वाले सभी आवेदकों से निर्धारित समय पर अपने सभी मूल अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed