फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lineman from Rajgarh substation beaten up; protest staged.

Mirzapur News: राजगढ़ उपकेंद्र के लाइनमैन की पिटाई की, धरने पर बैठे

Sun, 26 Jul 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Lineman from Rajgarh substation beaten up; protest staged.
राजगढ़। क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र के लाइनमैन अशोक कुमार को करौंदा गांव में कुछ युवकों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने विभागीय अवर अभियंता को सूचना दी। इसके बाद अन्य साथियों के साथ मिलकर राजगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने तक लाइनमैनों ने फील्ड में काम बंद कर विद्युत उपकेंद्र पर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र राजगढ़ के करौंदा फीडर के लाइनमैन अशोक कुमार को करौंदा गांव के ही दो-तीन युवकों ने शनिवार दोपहर बाद घर जाते समय रास्ते में रोक लिया। युवकों ने कहा कि कल तार जोड़ने के लिए बुलाया था, क्यों नहीं आए।
विज्ञापन

वह अपनी बात कहता, तब तक युवकों ने उसे कई लाठियां मारकर घायल कर दिया। इसके बाद वह वापस विद्युत उपकेंद्र पहुंचा और अवर अभियंता विद्युत राजेंद्र प्रसाद को पूरी घटना बताई। जानकारी होते ही सभी लाइनमैन पावर हाउस पहुंच गए। उन्होंने फील्ड में काम करना बंद कर पीड़ित लाइनमैन के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनमैनों ने कहा कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि फील्ड में काम करने जाएंगे तो पीटे जाएंगे।

अवर अभियंता विद्युत राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधिकारियों से बात हुई है। जल्द ही आरोपियों के पकड़े जाने का आश्वासन मिला है। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि यह मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed