{"_id":"69add4212c22be4cd00406a6","slug":"more-than-60-women-were-honored-as-vindhya-shakti-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-149837-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विंध्य शक्ति के रूप में सम्मानित हुईं 60 से अधिक महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विंध्य शक्ति के रूप में सम्मानित हुईं 60 से अधिक महिलाएं
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विकास भवन में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित महिलाएं, स्रोत संवा
विज्ञापन
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन
मिर्जापुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में विकास भवन सभागार में शक्ति सम्मान कार्यक्रम में 60 से ज्यादा महिलाओं और लड़कियों का विंध्य शक्ति के रूप में सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा की मझवां विधायक सुचिष्मिता मौर्या, विधायक छानबे रिंकी कोल, डीएम पवन कुमार गंगवार और सीडीओ विशाल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथिगण ने छोटी बच्चियों के हाथों से केक कटवाकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। बच्चियों को उपहार स्वरूप बेबीबेड, बेबीकिट, चॉकलेट इत्यादि दिया गया। इस मौके पर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 60 से ज्यादा महिलाओं और बालिकाओं को विंध्य शक्ति के रूप में प्रशस्ति-पत्र, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं ने महिलाओं व बालिकाओं के आत्मसुरक्षा के लिए ताइक्वांडों का प्रदर्शन कर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी राम विलास यादव, डीसी एनआरएलएम रमाशंकर सिंह, बीएसए अनिल कुमार वर्मा, जिला सूचना अधिकारी ओमप्रकाश उपाध्याय के अतिरिक्त अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। संचालन लल्लू तिवारी ने किया।
हलिया : महिला दिवस पर कंवलझर नर्सरी में महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वन दरोगा सूरज पांडेय व सिद्धार्थ कुमार मौर्या ने नर्सरी में कार्यरत महिलाओं को टिफिन और थर्मस देकर सम्मानित किया।
जमालपुर : महिला दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरिला में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ। उद्घाटन सीएचसी प्रभारी डॉ. राजन सिंह ने किया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य उद्यमी की ओर से पोषण विषय पर आकर्षक प्रदर्शनी लगाई। इस मौके पर विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान समय में शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इससे बचाव के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना जरूरी है। इस मौके पर डॉ. मनोज यादव, डॉ. मनोज चतुर्वेदी, एपीएम चंद्रकला सिंह, टीसी राहुल, रविंद्र, पूजा सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos