सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   No stone will be left unturned in serving the devotees: District Magistrate

श्रद्धालुओं की सेवा में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कोर कसर: जिलाधिकारी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
No stone will be left unturned in serving the devotees: District Magistrate
विज्ञापन
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र को लेकर बृहस्पतिवार को देर शाम जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मेला क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पक्का घाट, दीवान घाट, मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर व मंदिर जाने वाले सभी चार प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि चैत्र नवरात्र में गर्मी ज्यादा होती है। पीने के पानी को लेकर श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो जगह-जगह पर पेयजल के लिए आरओ वाटर का प्रबंध किया जा रहा है । डीएम ने बताया मेला क्षेत्र को 10 जोन और 29 सेक्टर में बांट कर श्रद्धालुओं की जाएगी। डीएम ने बताया 21 स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था जहां श्रद्धालु अपने वाहन खड़े कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालु के स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रमुख स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था एवं मेला क्षेत्र में 14 मेडिकल कैंप लगाया जाएगा । स्नान ध्यान को देखते हुए गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग, अस्थाई शौचालय, महिलाओं की बदलने के स्थान आदि का उचित प्रबंध किया गया है ।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed