फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Panda community issues notice regarding the assault incident at the Maa Vindhyavasini complex.

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी परिसर में मारपीट मामले में पंडा समाज ने जारी किया नोटिस

Sun, 02 Aug 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Panda community issues notice regarding the assault incident at the Maa Vindhyavasini complex.
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर में दो पंडों के बीच मारपीट मामले में श्री विंध्य पंडा समाज की ओर से दोनों पक्षों को नोटिस जारी किया है। रविवार की शाम तक नोटिस का जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह पुरोहित अजय दुबे किसी वीआईपी को दर्शन करने में गर्भगृह में गए थे। वहां पर उनका दर्शन करने के दौरान दूसरे पुरोहित अमन गिरि से विवाद हो गया। दोनों जब गर्भ गृह से बाहर आए। दोनों ने एक दूसरे को घूंसा मारा तब तक वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों को पकड़ कर बीच बचाव किया पर मामला यहां शांत नहीं हुआ। लोग फोन कर अपने परिचितों को बुलाने लगे। फिर मारपीट होने लगी। मारपीट करते हुए अमन गिरि को विपक्षी परिक्रमा पथ से होते हुए मुख्य द्वार एक तक पहुंच गए। मारपीट के बाद मामला थाने पर पहुंचा जहां पर दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया। मंदिर पर मारपीट के मामले में श्री विंध्य पंडा समाज की ओर से दोनों पक्षों को नोटिस जारी किया गया है। रविवार शाम काल दोनों पक्षों को जवाब देने को कहा है। पंडा समाज मंत्री भानू पाठक ने बताया कि मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर प्रांगण में दोनों तीर्थ पुरोहितों ने आपस में मारपीट की थी। नोटिस भेजकर अपनी सफाई समाज को लिखित रूप से अवगत कराया। इस मामले को लेकर पंडा समाज की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न होगी। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed