राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव: भाई को रोकने के लिए चलाया पत्थर, शीशा टूटा; यात्रियों में हड़कंप, दो गिरफ्तार
Mirzapur News: राजधानी एक्सप्रेस में पथराव से दो खिड़कियों का शीशा टूट गया। जांच में पता चला कि दो भाइयों के विवाद में पथराव किया गया था। मामले में दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले में पहाड़ा स्टेशन के पास रविवार की रात अप लाइन से जा रही पटना दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में पथराव किया गया। जिसमें दो खिड़कियों के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं लगी पर पथराव होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के चालक ने कंट्रोल रूम को सूचना दिया। सूचना पर रेलवे और जीआरपी ने जांच पड़ताल शुरू किया।
जांच में पता चला कि दो भाइयों के बीच विवाद के बाद एक भाई ट्रेन से कटने जा रहा था। उसे पटरी से हटाने के लिए दूसरे भाई ने पत्थर चलाया। जो ट्रेन पर लग गया। आरपीएफ थाने में रेलवे एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। सीओ जीआरपी अरुण कुमार पाठक मामले भी जांच करने मिर्जापुर स्टेशन पहुंचे।
क्या है मामला
रविवार की रात 11 बजे गाड़ी संख्या 12309 राजधानी एक्सप्रेस पटना से दिल्ली जा रही थी। पहाड़ा गांव के पास रात में शराब के नशे में दो भाइयों धीरज और नीरज में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मारपीट के बाद धीरज घर के पास स्थित रेलवे पटरी पर कटने के लिए जा रहा था। वह रेलवे पटरी पर पहुंच गया।
नीरज उसे रेलवे पटरी पर जाने से रोकने के लिए पत्थर चलाने लगा। धीरज भी नशे में अपने भाई पर पत्थर चलाने लगा। इस दौरान दो पत्थर पटना से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के शीशे पर लगा। पत्थर लगने पर शीशा टूट गया। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
सूचना ट्रेन में मौजूद रेलकर्मियों को दिया गया। राजधानी एक्सप्रेस के चालक ने कंट्रोल रूम को सूचना दिया। इस पर आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर और जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। जांच के बाद दोनों भाइयों धीरज और नीरज को पकड़कर थाने लाए। दोनों पर रेलवे एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। सीओ जीआरपी अरुण कुमार पाठक मामले की जांच के लिए सोमवार की दोपहर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। दोनों भाइयों से पूछताछ किए।
आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि पथराव मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दो भाइयों को पकड़ा गया है। जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि नशे में विवाद के बाद एक भाई रेलवे पटरी पर कटने जा रहा था। दूसरा भाई उसे हटाने के लिए पत्थर चलाया। जो राजधानी एक्सप्रेस पर लगा। दोनों को गिरफ्तार किया गया।