सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman injured after falling while boarding BagmaWoman injured after falling while boarding Bagmati Expressti Express

Mirzapur News: बागमती एक्सप्रेस पर चढ़ते समय गिरकर महिला घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Woman injured after falling while boarding BagmaWoman injured after falling while boarding Bagmati Expressti Express
विज्ञापन
-बिहार के दरभंगा की रहने वाली थी महिला
Trending Videos

मिर्जापुर। मिर्जापुर स्टेशन पर बागमती एक्सप्रेस से पानी लेने उतरी जसीमा खातून (45) ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से गिरकर घायल हो गई। उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन-12578 मैसूर से दरभंगा जाने वाली बागमती एक्सप्रेस रूकी। जसीमा पत्नी मोहम्मद एजाज निवासी ग्राम धनकोर थाना जाले दरभंगा एस-5 कोच से पानी लेने के लिए उतरी थी। ट्रेन खुलने पर चढ़ने के लिए जा रही थी कि दरवाजे के पास पैर फिसल गया वह गिर गई। महिला के दाहिने पैर, हाथ और सिर में चोट लगी है। मौके पर पहुंचे आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर और जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार ने महिला को बाहर निकलवाकर उपचार के लिए रेलवे अस्पताल मिर्जापुर ले गए। जहां इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed