सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The impact of humidity: Children and the elderly are getting sick the most.

उमस की मार : बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा हो रहे बीमार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The impact of humidity: Children and the elderly are getting sick the most.
शहरनामा की फोटो--- देवरिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक डॉ. मनोज
विज्ञापन
- जन आरोग्य मेले में त्वचा रोग, बुखार, खांसी और सांस की तकलीफ के मरीज बढ़े, चिकित्सकों ने दी बचाव की सलाह


मिर्जापुर। उमस और गर्मी का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। रविवार को जिले के विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में मरीज स्वास्थ्य की जांच के लिए पहुंचे। त्वचा रोग, शुगर, पेट दर्द, खांसी, बुखार और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दवाएं वितरित कीं और गर्मी व उमस से बचाव के उपाय बताए।
जमालपुर:
क्षेत्र के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाईपुर में डॉ. मनोज कुमार की देखरेख में 67 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरिया में डॉ. मनोज यादव ने 82 मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। मेले में स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी जानकारी भी साझा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलिया: पीएचसी पर चिकित्सक विवेक खरे ने 53 मरीजों का उपचार किया। मतवार स्वास्थ्य केंद्र पर 41 मरीजों की जांच की गई, जबकि मुड़पेली केंद्र पर 43 मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि हलिया के तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर 136 मरीजों का इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि उमस भरी गर्मी के कारण बीमार पड़ने वालों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या सबसे अधिक रही। चिकित्सकों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
Trending Videos

जिगना :
पीएचसी विजयपुर सर्रोई में डॉ. अविनाश कुमार ने 17, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में डॉ. कविता पांडेय ने 11, विरौरा में डॉ. महेंद्र चौधरी ने 12, नरोइया में डॉ. समित की तरफ से 5, बिहसडा (कुशहा) में डॉ. शिवम ने 12 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article