सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two youths who abused the family of a BJP leader were challaned.

Mirzapur News: भाजपा नेता के परिवार को गाली देने वाले दो युवकों का चालान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two youths who abused the family of a BJP leader were challaned.
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के टटहाई रोड पर जाम में भाजपा के जिला महामंत्री रवि पांडेय के चालक और उनके परिजनों को गाली देने और मारपीट की कोशिश में अर्थव सोनी निवासी गणेशगंज और श्रेयश सोनी निवासी चौबेटाला का चालान किया।
Trending Videos

रवि पांडेय ने बताया कि वह परिवार के साथ कार से घर जा रहे थे। कटरा कोतवाली क्षेत्र के टटहाई रोड के पास जाम था। तभी स्कूटी सवार दो युवक पहुंचे गाली देने लगे। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि टटहाई रोड पर नगरपालिका की ओर से सीवर पाइप लाइन का कार्य प्रगति पर होने से सड़क संकरी हो गई है। इस दौरान स्कूटी सवार दो युवकों ने कार सवार लोगों से कहासुनी कर ली। मामले में अर्थव सोनी निवासी गणेशगंज और श्रेयश सोनी निवासी चौबेटाला का शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed