सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The mercury rose by two degrees to 41, leaving the streets deserted.

Mirzapur News: दो डिग्री बढ़कर पारा 41 पर पहुंचा, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The mercury rose by two degrees to 41, leaving the streets deserted.
वासलीगंज-कचहरी व्यस्तम मार्ग रामबाग में दोपहर सूनी सड़क।-संवाद।
विज्ञापन
-नौ से 11 जून तक लू चलने की चेतावनी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

मिर्जापुर। कुछ दिनों की राहत के बाद जिले में गर्मी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप और उमस से दोपहर में सड़कें सूनी नजर आईं। बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग ने नौ से 11 जून के बीच लू चलने की संभावना जताई है।
रविवार सुबह से ही सूरज की तपिश लोगों को परेशान करती रही। दोपहर होते-होते गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जरूरी काम से निकले लोग भी पेड़ों की छांव और शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे। गन्ने का जूस, आम पना और ठंडे पेय बेचने वालों के ठेलों पर दिनभर भीड़ लगी रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल जरूर दिखाई दिए, लेकिन गर्मी के तेवर कम नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। नौ से 11 जून तक जिले में लू चलने की संभावना है। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, लेकिन इससे गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन

शिव मंगल सिंह, मौसम वैज्ञानिक,भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed