सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Where Ram Rajya prevails, there is rule of justice, religion and truth: Kumkum Pandey

जहां राम राज्य वहां न्याय, धर्म, सत्य का शासन : कुमकुम पांडेय

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Where Ram Rajya prevails, there is rule of justice, religion and truth: Kumkum Pandey
रामराज्याभिषेक की कथा सुनाती मानस कोकिला कुमकुम पांडेय। -सोशल मीडिया।
विज्ञापन
जिगना। क्षेत्र के पटेहरा स्थित श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे श्री हनुमत महायज्ञ कथा में रविवार को मानस कोकिला कुमकुम पांडेय ने कहा कि जहां राम राज्य वहां न्याय, धर्म, सत्य का शासन होता है। रामराज्याभिषेक की कथा सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
Trending Videos

कथा वाचिका ने कहा जब राम जी अयोध्या पहुंचे तो उत्सव जैसा माहौल था। भरत जी जो सिंहासन पर प्रभु का खड़ाऊँ रख कर राजपाट चला रहे थे। अत्यंत आनंद के साथ भगवान का स्वागत किया। गुरु वशिष्ठ ने शुभ मुहूर्त में राम जानकी का मंत्रोच्चार के बीच राज्याभिषेक कराया और देवताओं ने पुष्पवर्षा की। मानस कोकिला ने कहा जहां राम राज्य की स्थापना होती है वहां न्याय, धर्म, सत्य व करुणा का शासन होता है। इस मौके पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, बिष्णुप्रपन्नाचार्य कौशलेंद्र, यज्ञाचार्य डॉ बृजेश द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed