मिर्जापुर। कोन ब्लॉक में रविवार को पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से बैठक की गई। कोन ब्लॉक कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रितेश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, वोटर लिस्ट का निरीक्षण, बूथ एवं ग्राम स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरिशंकर सरोज ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने और हर ग्राम में संगठन को सक्रिय रखने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन विस्तार और आपसी समन्वय पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि यह बैठक संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुई है। इस अवसर पर अधिवक्ता कमलेश दुबे, जिला महासचिव मनीष दुबे, राजधर दुबे, रामनाथ दुबे, संतोष मिश्रा, इजहार अहमद, धर्मराज बिंद, जगदीश दुबे आदि उपस्थित रहे।