सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager dies after being hit by a train while crossing railway tracks.

Mirzapur News: रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being hit by a train while crossing railway tracks.
विज्ञापन
पड़री के तोसवां गांव के पास की घटना

संवाद न्यूज एजेंसी
पड़री। तोसवां गांव के पास शनिवार देर रात रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से भगेसर गांव निवासी राजा विश्वकर्मा (16) मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रेलवे लाइन से हटवाया।
पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि राजा शनिवार शाम किसी दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। तोसवां गांव के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलने पर पड़री पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि रेलवे लाइन पर किशोर की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे पिता कमलेश कुमार ने शव की पहचान की। राजा ने इसी वर्ष स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कॉलेज पेड़ापुर से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed