सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused arrested for defrauding Delhi businessman of

Mirzapur News: दिल्ली में कारोबारी से ढाई करोड़ की ठगी में आरोपी गिरफ्तार, सदमें से हो गई थी मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for defrauding Delhi businessman of
विज्ञापन
अदलहाट। दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट की टीम ने धोखाधड़ी मामले में शनिवार को भुइली खास गांव निवासी आरोपी अतहर जमाल को गिरफ्तार कर जनपद न्यायालय में पेश कर ट्रांजिस्ट रिमांड पर दिल्ली ले गई। टीम के एसआई राज किरण ने बताया कि अदलहाट के भुइली खास गांव में पीआर ट्रेडर्स के नाम से कंपनी बनाकर धोखाधड़ी की जाती थी। ठगों ने झांसा देकर शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कराकर, फर्जी एप डाउनलोड कराकर अपराध करते हैं। दिल्ली निवासी राजीव हजेला ने नवंबर 2025 में ढाई करोड़ की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। सदमे से दिसंबर 2025 में निधन हो गया। इसमें से 52 लाख रुपये इसी कंपनी में आए हैं। पुलिस तीन दिन से सर्विलांस से ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम की उपनिरीक्षक ने बताया कि जांच के बाद संलिप्तता प्रमाणित होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपित भुइली खास ग्राम निवासी अतहर जमाल है। अदलहाट थाना के अपराध निरीक्षक रामप्रीत यादव ने बताया कि ठगी मामले में थाना क्षेत्र के भुईलीखास से युवक को साथ ले गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed