सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nuances of poetry writing explained to children at the National Children's Literature Seminar.

Mirzapur News: राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी में बच्चों को बताई कविता लेखन की बारीकियां

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Nuances of poetry writing explained to children at the National Children's Literature Seminar.
पिथौरागढ़ उत्तराखंड में आयोजित बाल साहित्य सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में उप​स्थित चुनार
विज्ञापन
चुनार। तहसील क्षेत्र के उदितनगर निवासी डॉ. रामदुलार सिंह पराया ने पिथोरागढ़ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डीडीहाट में शुक्रवार से रविवार तक हुए राष्ट्रीय बालसाहित्य संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बच्चों को कविता लेखन की बारीकियां बताईं। उन्हें बाल कविताएं भी सुनाई।

कार्यक्रम में देश के लगभग 100 बाल साहित्यकारों ने हिस्सा लिया। तीन दिन के कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में उत्तराखंड का बाल साहित्य, बाल साहित्य और सोशल मीडिया, बाल साहित्य और बच्चे, कविता एवं कहानी वाचन, बाल साहित्य में वैज्ञानिक दृष्टिकोण आदि पर चर्चा के साथ ही साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कविता वाचन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. रामदुलार सिंह पराया ने देश के ख्याति प्राप्त साहित्यकारों की ओर से प्रस्तुत काव्य पाठ की समीक्षा, टिप्पणी, बच्चों की तरफ किए जाने को एक अभिनव, नवाचार बतलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ रचनाकारों की कविता पर बेबाक समीक्षा कर बच्चों ने सबको हतप्रभ कर दिया। डॉ.पराया ने कहा कि ऐसे संगोष्ठियों के आयोजन से बच्चों में एकाग्रता, चिन्तन, मनन की सोच से उनके बुद्धि कौशल का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed