{"_id":"6a2f07f904e7b32b1c0d4677","slug":"temperature-rose-by-three-degrees-in-12-hours-the-heat-troubled-people-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-155378-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 12 घंटे में तीन डिग्री चढ़ा तापमान, गर्मी ने लोगों को सताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 12 घंटे में तीन डिग्री चढ़ा तापमान, गर्मी ने लोगों को सताया
विज्ञापन
तेज धूप के बीच दोपहर डंकीनगंज चौराहा पर कम दिखा चहल-पहल।-संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान में एक डिग्री गिरावट से बढ़ी बेचैनी, दोपहर में बाजारों और सड़कों पर पसरा सन्नाटा
मिर्जापुर। शनिवार को आंधी और बूंदाबांदी के बाद रविवार को मौसम का मिजाज फिर तल्ख रहा। तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। महज 12 घंटे में अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 40 डिग्री पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में बदलाव से दिनभर उमस का असर बना रहा और लोग पसीने से तरबतर रहे।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को तेज धूप निकलने के साथ ही गर्मी का असर बढ़ गया। कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम रहे तथा गर्म हवा उगलते रहे। दोपहर के समय लोग घरों में ही रहने को मजबूर दिखे। गर्मी के चलते शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। रमईपट्टी, सिविल लाइन, शुक्लहां तिराहा, गिरधर चौराहा, डंकीनगंज, घंटाघर, बसनई बाजार, त्रिमुहानी, मुकेरी बाजार, वासलीगंज और जिला अस्पताल रोड समेत अन्य क्षेत्रों में दोपहर के समय राहगीरों की आवाजाही काफी कम रही। सुबह और शाम के समय ही बाजारों में सामान्य चहल-पहल देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।