{"_id":"6a2f08212ff1773eaf0a45d0","slug":"notice-issued-to-aig-stamps-and-adverse-entry-recorded-against-the-social-welfare-officer-for-failing-to-attend-the-minister-in-charges-meeting-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-155385-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: प्रभारी मंत्री की बैठक में नहीं आने पर एआईजी स्टांप को नोटिस और समाज कल्याण अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: प्रभारी मंत्री की बैठक में नहीं आने पर एआईजी स्टांप को नोटिस और समाज कल्याण अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों के साथ संवाद करते जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी, संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- जिले के प्रभारी मंत्री ने विकास कार्याें, कानून व्यवस्था और सीएम डैशबोर्ड रैकिंग के आधार पर की समीक्षा
मिर्जापुर। कैबिनेट व जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी ने रविवार को जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अनुपस्थित रहने पर एआईजी स्टांप को कारण बताओ नोटिस और समाज कल्याण अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा। साथ ही लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी। कहा कि बैठक में पूरी तैयारी के साथ अधिकारी आएं अन्यथा अगली बैठक में सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अशोक कुमार को सही जवाब न दे पाने पर चेतावनी देने का निर्देश डीएम को दिया। कहा कि हर बैठक में विभाग से संबंधित सभी सूचनाओं के साथ पूरी तैयारी के साथ बैठक में भाग लें।
सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्त रैकिंग में खराब प्रगति वाले विभाग को युद्धस्तर पर माहवार लक्ष्य की तुलना में पूर्णता सुनिश्चित करें ताकि रैंक में सुधार लाते हुए प्रदेश में जनपद का स्थान टॉप-10 में आ सके। कहा कि जनप्रतिनिधियों की ओर से विभागों को भेजे गए पत्रों और उन्हें प्राप्त जन शिकायतों के प्रार्थना पत्रों को अधिकारी गंभीरता पूर्वक पढ़ें। पारदर्शिता के साथ समाधान करें। विद्युत निगम की समीक्षा में कहा कि खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित सीमा में बदलना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री फसल बीमा में उत्कृष्ट कार्य करने व किसानों के फसल के क्षति नुकसान का बीमाराशि दिलवाने के लिए डीएम को बधाई दी। जनप्रतिनिधिगण के अतिरिक्त जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह आदि थे।
निर्माणाधीन योजनाओं की ली जानकारी
प्रभारी मंत्री ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। कहा कि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए समय-समय पर जिलाधिकारी गुणवत्ता की जांच भी कराएं। डूडा विभाग एक आवास नगर के बाहर ग्रामीण क्षेत्र में बनाए जाने की शिकायत पर उन्होंने जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। बैठक में एंबुलेंस 108, 102, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य योजनाओ, फैमिली आईडी, 15वें वित्त आयोग, कायाकल्प योजना, गोआश्रय स्थलों की समीक्षा, चिह्नित सैम और मैम बच्चों की समीक्षा सहित अन्य विभागों की विस्तृत समीक्षा की।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
अधिकारी पूरी पारदर्शिता से कार्यों का निर्वहन करें
प्रभारी मंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान आबकारी अधिनियिम, गिरोहबंद अधिनियिम, गुंडा एक्ट, महिला उत्पीड़न, गो तस्करी, जिला बदर, यातायात व्यवस्था, चरित्र प्रमाण पत्र निस्तारण, गांजा, चरस और अवैध शराब बिक्री में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने पर विशेष बल दिया। किसी व्यक्ति के द्वारा रजिस्ट्री कराने पर खारिज दाखिल निर्धारित समय सीमा में करें। यदि उनमें घर के अलावा या जमीन के बगल के अलावा कोई तीसरा व्यक्ति अनायास प्रार्थना पत्र देकर खारिज दाखिल में हस्तक्षेप करता है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, सांसद अरुण सिंह के प्रतिनिधि धनंजय पाण्डेय, संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर महेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा, मड़िहान अनेग सिंह, लालगंज अजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
भ्रष्टाचार पर होगी कड़ी कार्रवाई
मिर्जापुर। नंद गोपाल नंदी ने रविवार को जिला पंचायत सभागार में मीडिया संवाद किया। कहा कि भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीएम मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल के पूरा होने पर उनकी उपलब्धियां बताईं। जलजीवन मिशन व अमृत योजना के बारे में शिकायत पर उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में इस बात की पूछताछ की जाएगी। कोई भी भ्रष्टाचार करके बच नहीं सकेगा। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि पीएम मोदी के 12 वर्ष विकसित भारत के सपनों को साकार करने का सफर है। इस मौके पर भाजपा की जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा, जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, सदस्य विधान परिषद श्याम नारायण सिंह विनीत, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या, विधायक छानबे रिंकी कोल, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुंदर केसरी आदि उपस्थित रहे। इसके पहले उन्होंने भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।