फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temperature rose by one degree Celsius in 24 hours.

Mirzapur News: 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान

Mon, 27 Jul 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Temperature rose by one degree Celsius in 24 hours.
तेज धूप में रविवार को नगर में सबसे व्यस्तम मार्ग गिरधर चौराहा का हाल।- संवाद।
- अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंचा, बाजारों और चौराहों पर दोपहर में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

मिर्जापुर। सावन से पहले मौसम की बेरुखी रविवार को भी जारी रही। तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। 24 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। दोपहर के समय गर्मी का असर ऐसा रहा कि प्रमुख बाजारों, चौराहों और तिराहों पर चहल-पहल थम गई। लोग केवल जरूरी काम से निकले।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को तापमान बढ़ने से लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का अहसास हुआ। उमस के कारण दिनभर बेचैनी बनी रही। बारिश नहीं होने का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ रहा है। धान रोपाई के महत्वपूर्ण दौर में खेतों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कई स्थानों पर धान की नर्सरी झुलसने लगी है। रोपाई का कार्य प्रभावित है। किसानों का कहना है कि जल्द बारिश नहीं हुई तो फसल पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। मौसम की बेरुखी से खेती-किसानी को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

इनसेट
पांच दिन से अंधेरे में चार गांव
जिगना। बिजली गिरने से छानबे ब्लॉक के बिहसड़ा खुर्द, चितौली, तेलियानी और पकरी गांवों के चार ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। पांच दिन बाद भी ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने से बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों को पेयजल और सिंचाई संकट का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार दीक्षित ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। अवर अभियंता राकेश सविता ने बताया कि रिपोर्ट भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही नए ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed