फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers to get income

ग्रामीणों को 30 रुपये में मिलेगा आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र: डीपीआरओ

Mon, 27 Jul 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Villagers to get income
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर डीपीआरओ सख्त, सचिवों को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमालपुर। ब्लॉक सभागार में शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) राम उदय यादव ने ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। पंचायतों में लंबित कार्यों पर नाराजगी जताते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

डीपीआरओ ने कहा कि ग्राम पंचायत कार्यालयों से मात्र 30 रुपये में आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं। इसके लिए प्रत्येक गांव में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने बताया कि इस मद से ग्राम पंचायत की जितनी आय होगी, सरकार उसकी पांच गुना राशि अनुदान के रूप में उपलब्ध कराएगी, जिससे गांवों के विकास कार्यों को गति मिलेगी। क्षेत्र की जिन ग्राम पंचायतों में आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) संचालित नहीं हो रहे हैं, उन्हें तत्काल शुरू कराया जाए। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहन नियमित रूप से संचालित करने और प्रत्येक परिवार से 10 रुपये प्रतिमाह उपयोग शुल्क लेने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला समन्वयक एसबीएम विनोद श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत पुरेंद्र चंद्र, अश्वनी सिंह, योगेश सिंह, राहुल सिंह, गोविंद यादव, रोहित सिंह, चंदन गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed