फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Traders raise demands regarding GST, smart meters, and Transport Nagar.

Mirzapur News: व्यापारियों ने उठाई जीएसटी, स्मार्ट मीटर और ट्रांसपोर्ट नगर की मांग

Mon, 27 Jul 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Traders raise demands regarding GST, smart meters, and Transport Nagar.
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक को संबो​धित करते प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व सां
व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में ऑनलाइन ट्रेडिंग से लेकर औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना तक के मुद्दों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक शनिवार को गणेशगंज स्थित होटल में प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के दुष्प्रभाव, जीएसटी की जटिलताओं, स्मार्ट मीटर, मनमाने बिजली बिल, बदहाल सड़कों, ट्रांसपोर्ट नगर तथा औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना सहित विभिन्न समस्याएं उठाईं।

वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी ने मिर्जापुर में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने, ट्रांसपोर्ट नगर और औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना सहित पांच सूत्रीय मांगपत्र प्रांतीय अध्यक्ष को सौंपा। प्रांतीय मंत्री अजय उपाध्याय ने व्यापारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। बनवारी लाल कंछल ने कहा कि प्रदेशभर से प्राप्त मांगपत्रों को संबंधित मंत्रालयों तक पहुंचाकर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मिर्जापुर के प्रतिनिधिमंडल के साथ संबंधित मंत्रियों से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव मुंदड़ा ने की, संचालन युवा जिला अध्यक्ष विवेक सिंह राजपूत ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न बाजारों के पदाधिकारियों और व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed