फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women from the group will make four lakh Tricolours.

Mirzapur News: समूह की महिलाएं बनाएंगी चार लाख तिरंगे

Fri, 07 Aug 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Women from the group will make four lakh Tricolours.
मिर्जापुर। स्वतंत्रता दिवस पर सभी सरकारी भवनों व घरों पर तिरंगा फहराया जाता है। इसके लिए जिले की समूह की महिलाएं तिरंगा बना रही हैं। उनको इसके लिए चार लाख तिरंगा बनाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत काम कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है कि वे 11 से 12 अगस्त तक लक्ष्य पूरा कर तिरंगा उपलब्ध कराएं। फिलहाल इसके लिए 225 महिलाओं ने काम शुरू कर दिया है। काम में प्रगति होने पर इसमें और भी महिलाओं के जुड़ने की संभावना है। अहरौरा के जंगल महाल में समूह की महिलाओं के लिए बने केंद्र की 15 मशीनों पर भी इसके लिए कार्य शुरू हो गया है। महिलाओं से कहा गया है कि वे गुणवत्ता मानक के अनुसार तिरंगा तैयार कर उसे उपलब्ध करा दें। यह भी कहा गया है कि जितना तिरंगा तैयार होता जाए, उसे उपलब्ध करातीं जाएं। डीसी एनआरएलएम रमाशंकर सिंह ने कहा कि अभी इस कार्य में फिलहाल 225 महिलाएं लगी हैं। कार्य को गुणवत्ता पूर्वक करने का निर्देश दिया गया है। जिले में 16654 समूहों से लगभग 160000 महिलाएं जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed