सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women's Day Women entrepreneurs and athletes honored shared experiences employment discussed

Women's Day: महिला उद्यमियों और खिलाड़ियों को मिला सम्मान, साझा किए अनुभव; सशक्तीकरण पर हुई चर्चा

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 07 Mar 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और उससे आगे के व्यक्तियों और उनके समुदायों के लिए एक उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए अदाणी फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

Women's Day Women entrepreneurs and athletes honored shared experiences employment discussed
इन महिलाओं और खिलाड़ियों को मिला सम्मान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: अदाणी फाउंडेशन ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), मिर्जापुर के सहयोग से विकास भवन स्थित मीटिंग हॉल में महिला दिवस समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर खेल, उद्यमशीलता और महिला सशक्तीकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 20 खिलाड़ियों और 40 ग्रामीण महिला उद्यमियों को सम्मानित किया। महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी भी बताई।

Trending Videos


कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आई महिलाओं ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। सम्मानित महिला खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों से क्षेत्र का नाम रोशन किया है, वहीं महिला उद्यमियों ने स्वरोजगार के माध्यम से न केवल खुद को आत्मनिर्भर बनाया बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि संस्था ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। 

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ मिलकर महिलाओं को प्रशिक्षण, आर्थिक सहयोग और बाजार से जोड़ने का काम किया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित महिलाओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं का मनोबल बढ़ता है और वे समाज में नई मिसाल कायम करने के लिए प्रेरित होती हैं।

महिला सशक्तीकरण पर हुई चर्चा

बता दें कि अदाणी फाउंडेशन 1996 से पूरे भारत में सामाजिक कार्यों में अपना अहम योगदान दे रहा है। यह फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण (न्यट्रिशन), आजीविका, समुदाय का विकास और जलवायु से जुड़ी पहल जैसे जरूरी क्षेत्रों में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद लोगों की जिंदगी को बेहतर बना रहा है। 

फाउंडेशन के कार्यों को देश की जरूरतों और दुनिया के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के साथ जोड़ा गया है। यह शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, स्थायी आजीविका, जलवायु कार्रवाई और सामुदायिक विकास के मुख्य क्षेत्रों में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और हाशिए के समुदायों के जीवन को सशक्त और समृद्ध बना रहा है।

फाउंडेशन की रणनीतियां राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों में एकीकृत हैं। अदानी फाउंडेशन वर्तमान में 19 राज्यों के 6,769 गांवों में काम कर रहा है, जो 9.1 मिलियन लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed