सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth drowns in Ganges with companion day before wedding of two sisters outcry ensues road blockade SP residen

UP: दो बहनों की शादी से एक दिन पहले युवक साथी के साथ गंगा में डूबा, मची चीख-पुकार; एसपी आवास के पास चक्काजाम

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 15 Jun 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित फतहां घाट पर गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूब गए। दोनों साथी नदी में नहाने आए थे, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। हादसा ऐसे समय हुआ जब एक युवक की दो बहनों की शादी एक दिन बाद होनी थी। घटना से परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

Youth drowns in Ganges with companion day before wedding of two sisters outcry ensues road blockade SP residen
गंगा नदी के किनारे माैजूद पुलिस और भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: दो बहनों सानिया और संयुक्ता की शादी से पहले दोस्तों के साथ सोमवार दोपहर फतहां घाट पर स्नान करते समय आरुष खान (21) और उसका साथी नैतिक (16) डूब गए। सूचना पर परिजन पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। आक्रोशित परिजनों ने घाट के सामने एसपी आवास के पास जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा कर जाम हटाया। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। ढाई घंटे बाद आरुष खान के शव को बरामद किया गया। नैतिक की तलाश की जा रही है।





देहात के अर्जुनपुर गांव निवासी फिरोज खान अपनी पत्नी रिक्की, तीन बेटों और दो बेटियों के साथ दिल्ली में रहता है। वहां पर मजदूरी करता है। साथ में पुत्र आरुष खान भी मजदूरी करता था। पुत्री सानिया और संयुक्ता की शादी तय थी। एक महीने पहले फिरोज परिवार के साथ अर्जुनपुर गांव आए। 16 जून को दोनों बेटियों सानिया और संयुक्ता की शादी तय थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सानिया की बरात जिगना और संयुक्ता की बरात हरिहरपुर बेदौली से आनी है। शादी में शामिल होने के लिए फिरोज के साथ दिल्ली से भी मित्र और रिश्तेदार आए थे। आरुष खान (21) सोमवार की दोपहर अपने दिल्ली वाले साथ नैतिक (16) और अन्य साथियों के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहां घाट पर पहुंचा। वहां पर सभी स्नान कर रहे थे। नैतिक गहरे जल में जाने से डूबने लगा। 

उसे बचाने के लिए आरुष गया तो वह भी डूब गया। बचाने में दो अन्य साथी भी डूबने लगे। डूबता देख स्थानीय नाविको ने दो किशोरों को बचाया। दोनों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन बच्चों की तलाश न होने का आरोप लगाते हुए घाट के सामने एसपी आवास के पास जाम लगा दिए। 

शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने परिजनों को समझा कर एसडीआरएफ टीम और गोताखोर बुलाकर खोजबिन शुरू कराई। खोजबीन के दौरान ढाई घंटे बाद आरुष खान का शव बरामद हुआ। नैतिक की तलाश की जा रही है। शव बाहर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी वाले घर का माहौल मातम में पसर गया।

दो दिन से गंगा स्नान कर रहे थे दोनों
शादी में दिल्ली से आए साथियों के साथ आरुष दो दिनों से घुमने के साथ गंगा स्नान कर रहा था। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले वाराणसी घूमने के दौरान गंगा स्नान किया। रविवार को विंध्याचल घूमने के दौरान गंगा स्नान किया।

गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से दो लोग डूबे है। इसमें आरुष का शव बरामद हो गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। - नितेश सिंह, एएसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed