सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   1.34 crore fraud in the name of getting the house registered

Moradabad News: मकान का बैनामा कराने के नाम पर 1.34 करोड़ की धोखाधड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
1.34 crore fraud in the name of getting the house registered
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के देव विहार कॉलोनी निवासी दीपाली अग्रवाल ने पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि आरोपी दंपती ने अपने मकान का बैनामा कराने के नाम पर उससे और उसके पति से एक करोड़ 34 लाख रुपये ठग लिए।
Trending Videos

सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में दीपाली ने बताया कि देव विहार कॉलोनी निवासी राकेश मेहरोत्रा और उसकी पत्नी वंदना मेहरोत्रा ने अपने मकान का सौदा एक करोड़ 60 लाख रुपये में तय किया था। 27 सितंबर 2023 को पति पत्नी ने उपनिबंधक सदर द्वितीय कार्यालय में सौदा रजिस्टर्ड कराया और एक करोड़ 34 लाख 76 हजार 195 रुपये ले लिए। बैनामा कराने के लिए कहा तो पति पत्नी ने टाल मटोल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पता चला कि इस मकान पर जेएंडके बैंक से करीब 80 लाख रुपये के लोन ले खा है। मकान के कागजात बैंक में बंधक हैं। पीड़िता का कहना है कि उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने जान से मारने तक की धमकी दी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed