सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A father-son duo from Majhola in Gorakhpur have been booked under the Gangster Act, accused of smuggling in several districts.

Moradabad News: गोरखपुर में मझोला के बाप-बेटे पर लगा गैंगस्टर एक्ट, कई जिलों में तस्करी के आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
A father-son duo from Majhola in Gorakhpur have been booked under the Gangster Act, accused of smuggling in several districts.
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर जिले के गीडा थाने में मझोला क्षेत्र में रहने वाले बाप-बेटे पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों पर पशु तस्करी के तीन-तीन मामले दर्ज हैं। दोनों पर गोरखपुर के अलावा कई जिलों में पशु तस्करी का आरोप है।
Trending Videos

सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र के तारिक नगर निवासी मोहम्मद यासिन को इस गैंग का सरगना बनाया गया है जबकि उसके बेटे हाशिम को गैंग के गुर्गे के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मोहम्मद यासिन और उसके गिरोह के गुर्गे मिलकर पशु तस्करी जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देते हैं। जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर की स्वीकृति से गैंग चार्ट तैयार कर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दरअसल, वर्ष 2023 में कालेसर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कंटेनर पकड़ा था। इसमें 34 पशु मिले थे। मौके से चालक और खलासी भाग निकले थे। मामले की जांच में यासिन और उसके बेटे का नाम आया था।

एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि गैंग लीडर मोहम्मद यासिन के खिलाफ गोरखपुर के गीडा थाने के अलावा भदोही और एटा जनपदों में भी गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। वहीं, उसके बेटे हाशिम के खिलाफ भी गोरखपुर, एटा और इटावा में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। यासिन फिलहाल भदोही जेल में बंद है। वहीं, उसके बेटे की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों बाप-बेटे ने तीन अलग-अलग मामलों में एक साथ पशु तस्करी की है, जबकि अन्य मामलों में वे अलग-अलग अपने साथियों के साथ तस्करी में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed